प्रो. रामदेव को मिलेगा पहला अरुणेश नीरन भोजपुरी वैभव सम्मान

Feb 28, 2026 09:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो रामदेव शुक्ल को अरुणेश नीरन भोजपुरी वैभव सम्मान और ज्ञानेन्द्रपति को अज्ञेय स्मृति सम्मान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को अज्ञेय के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान होगा। मुख्य अतिथि प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे।

प्रो. रामदेव को मिलेगा पहला अरुणेश नीरन भोजपुरी वैभव सम्मान

कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में हिंदी विभाग के प्रोफेसर गौरव तिवारी ने बताया कि विद्याश्री-न्यास द्वारा प्रथम अरुणेश नीरन भोजपुरी वैभव सम्मान प्रख्यात कथाकार-आलोचक-चिंतक प्रो रामदेव शुक्ल को प्रदान किया जाएगा। कलावती देवी स्मृति न्यास द्वारा अज्ञेय स्मृति सम्मान हिंदी के वरिष्ठ और प्रख्यात् कवि ज्ञानेन्द्रपति को प्रदान किया जायेगा। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अज्ञेय के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान दिए जाएंगे। सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय भारतीय साहित्य संस्थान न्यास समिति (ट्रस्ट), श्रद्धानिधि न्यास, विद्याश्री न्यास, कलावती देवी स्मृति न्यास एवं बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में 7 मार्च 2026 को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भंते चंद्रमणि सभागार कुशीनगर में अज्ञेय के निबंध पर केन्द्रित एक-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, अज्ञेय स्मृति सम्मान, अज्ञेय स्मृति व्याख्यान एवं काव्य-संध्या आयोजित होगी।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे तथा अध्यक्षता प्रो. महेश्वर मिश्र करेंगे। इस कार्यक्रम में श्रद्धानिधि न्यास की व्याख्यानमाला के अन्तर्गत अज्ञेय के निबंध विषय पर अज्ञेय स्मृति व्याख्यान प्रो चितरंजन मिश्र द्वारा दिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।