कुशीनगर में 23 को निकलेगी बुद्ध धातु शोभायात्रा
Kushinagar News - कुशीनगर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर 20 से 24 फरवरी तक थाई मॉनेस्ट्री द्वारा बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 30 स्कूलों के बच्चों का बुद्ध गीत प्रतियोगिता, दूसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता, और तीसरे दिन विशेष पूजन और चिकित्सा शिविर होंगे। शोभायात्रा 23 और 24 फरवरी को निकाली जाएगी।

कुशीनगर। माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध स्थली कुशीनगर में थाई मॉनेस्ट्री द्वारा 20 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के चौथे दिन 23 फरवरी को शोभायात्रा निकलेगी और समापन 24 फरवरी को होगा। थाई बुद्ध बिहार में प्रमुख/धम्म दूत थाई मंदिर के प्रमुख भिक्षु डॉ पी सोमपोंग और भिक्षु फ्रा राजबोधि विदेस बज्र मुनि ने बताया कि पहले दिन 30 स्कूलों के बच्चे बुद्ध पर आधारित गीत कंटेस्ट में भाग लेंगे। दूसरे दिन 21 फरवरी को बुद्ध पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 22 फरवरी की सुबह 8 बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजन, सायं 4 बजे थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ होगा।
23 फरवरी को सायं दो बजे से थाई मंदिर से मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर तक बुद्ध धातु शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें देश विदेश के बौद्ध भिक्षु, थाई कलाकार और उपासक भाग लेंगे। अंतिम दिन 24 फरवरी को सुबह 7:30 बजे से मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर से रामा भार स्तूप तक शोभायात्रा निकलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



