Kushinagar News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के देवतहा बाली और खजुरी को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे राहगीरों में दुर्घटना का डर है। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से पुलिया टूट गई। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की, जबकि पीडब्ल्यूडी के जेई ने समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।

Kushinagar News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग

Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के देवतहा बाली व खजुरी को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आशंका बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार दिन पहले अज्ञात वाहन के ठोकर से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। यह संपर्क मार्ग कई गांवों से जुड़ा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग किया। इस संबंध पीडब्ल्यूडी के जेई संदीप कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं था, मरम्मत कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।