पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Kushinagar News - कुशीनगर में नवविवाहिता अनुष्का सिंह ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद पति और ससुराल वाले कम दहेज का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगे। अनुष्का ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मारपीट और जेवरात छीनने की बात भी शामिल है।

कुशीनगर। नवविवाहिता के तहरीर पर चौराखास पुलिस ने पति, सास ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवपोखर निवासी बिकाऊ सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह की शादी नवम्बर 2025 में चौराखास थाना क्षेत्र के बेलवा कारखाना निवासी बन्धु सिंह के पुत्र संतोष सिंह के साथ हुई थी। अनुष्का ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता ने अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर धूमधाम से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद ही पति, ससुर, सास रामवती देवी, ननद मंजू सिंह कम दहेज देने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने लगे और पिता से चार पहिया वाहन दिलाने की मांग करने लगे।इसकी
जानकारी जब पिता को दी तो उन्होंने कहा कि बात करूंगा, सब ठीक हो जायेगा। इसके बाद भी उन लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी किया जाता रहा। पिछले 13 जनवरी को मुझे मारपीट कर मेरा सारा जेवर लेकर कसया मामा के घर के पास छोड़कर भाग गए। इसके बाद कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह लोग चार पहिया गाड़ी के जिद पर अड़े रहे। फरवरी में मैं उनके घर गई तो वह लोग घर में ताला मारकर फरार हो गए थे और फोन करने पर सभी का फोन बंद जा रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौराखास दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


