Kushinagar News: नेपाल की बाढ़ में बहकर गंडक में पहुंची तीन और लाशें, मोर्चरी फुल
Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।नेपाल से बाढ़ में बहकर जिले की गंडक नदी में पहुंची तीन और लाशें शुक्रवार को मिलीं। प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से निकलवा क

Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।
नेपाल से बाढ़ में बहकर जिले की गंडक नदी में पहुंची तीन और लाशें शुक्रवार को मिलीं। प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से निकलवा कर इन्हें सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार को भी तीन लाशें मिली थीं, जिन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी छह शवों के बारे में नेपाल प्रशासन को जानकारी दी गयी है। जिले की मोर्चरी के फ्रीजर में छह लाशें रखे जाने भर की ही जगह है। फ्रीजर फुल हो गया है। सीएमओ ने शुक्रवार को मोर्चरी हाउस पहुंच कर फ्रीजर के बारे में जानकारी ली। इससे डीएम को अवगत कराया ताकि इसके बाद मिलने वाली लाशों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।
नेपाल में बाढ़ के प्रभाव
नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार को नेपाल से तीन शव बहकर खड्डा इलाके में गंडक नदी में पहुंच गए थे। इनमें दो महिलाएं व एक पुरुष का शव था। तीनों शवों को निकलवा कर सुरक्षित मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को इसके बाद फिर नदी में तीन शव बहकर आ गए। इनमें एक महिला का शव खड्डा इलाके में मिला, जबकि दो पुरुषों के शव बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के अमवा तटबंध के पास लक्ष्मीपुर ठोकर पर मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवाया गया। बरवा पट्टी पुलिस के अनुसार की अमावा खास बंधे के पास मिले पुरुषों के शवों की उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब लग रही थी। दोनों शव फूल गए थे। प्रशासन ने तीनों शवों को निकलवा कर मोर्चरी हाउस भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव, नायब जहसीलदार शिवशंकर, बरवापट्टी थानेदार उपेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। एसडीआरएफ की टीम ने नाव की मदद से शवों को बाहर निकाला।
मोर्चरी की स्थिति
लगातार दो दिनों में छह शव मिलने से जिले का मोर्चरी हाउस फुल हो गया है। दोनों दिन मिले शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखना है। इसकी जानकारी नेपाल प्रशासन को जिला प्रशासन की ओर से दे दी गयी है। मोर्चरी फुल होने की जानकारी पर शुक्रवार को सीएमओ ने मोर्चरी का निरीक्षण किया। फ्रीजर भर जाने की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने सीएमओ से कहा कि इसके बाद भी शव मिलते हैं तो उन्हें गोरखपुर के मोर्चरी हाउस में रखवाने की व्यवस्था की जा सके।
कोट-
दो दिनों में ही लगातार छह शव मिलने के बाद मोर्चरी हाउस का फ्रीजर फुल हो गया है। डीएम को इसकी जानकारी दी गयी है। इसके बाद भी यदि शव मिले तो उन्हें गोरखपुर की मोर्चरी में ससम्मान रखवाया जाएगा। नेपाल प्रशासन को इससे संबंधित सभी सूचनाएं जिला प्रशासन की ओर से दी गयी हैं।
-डॉ चंद्र प्रकाश, सीएमओ


