प बंगाल चुनाव में जीत पर विधायक का किया भव्य स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कसया,हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को कुशीनगर पहुंचे विधायक पीएन पाठक का लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों

प बंगाल चुनाव में जीत पर विधायक का किया भव्य स्वागत

कसया,हिन्दुस्तान संवाद।पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को कुशीनगर पहुंचे विधायक पीएन पाठक का लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ स्वागत किया। पार्टी के निर्देश पर विधायक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए थे। जीत में भूमिका निभाने के बाद विधायक पहली बार कुशीनगर पहुंचे थे। उनके साथ करीब 500 गाड़ियों का काफिला गोरखपुर होते हुए कसया पहुंचा। रास्ते भर समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।15 मील, हाटा-गोरखपुर चौराहा, केन यूनियन चौराहा हाटा, हेतिमपुर टोल प्लाजा, महुआडीह मोड़, पकवा इनार, कुशीनगर चौराहा और कसया समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया।

समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक ने पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली जिले के चुनाव प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। स्वागत में आए क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।