नारी सशक्तीकरण की विरोधी है सपा : शाही
कुशीनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा पर नारी सशक्तीकरण के खिलाफ होने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए वोट देने की अपील की। अन्य भाजपा नेताओं ने भी सभा में भाग लिया।

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चल रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा नारी सशक्तीकरण की विरोधी है। इसका उदाहरण लोकसभा के अन्दर और अब फाजिलनगर नगर पंचायत के उपचुनाव में देखने को मिला रहा है। उन्होंने कस्बे के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा के नेतृत्व पर जोर देते हुए नगर पंचायत के विकास की निरंतरता के लिए भाजपा को मत देने की अपील किया। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।
पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शशि शर्मा, अजीम आलम, राकेश जायसवाल, अजय राय, पशुपतिनाथ जायसवाल, चंद्रप्रकाश यादव चमन आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व संचालन भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, डॉ. कन्हैया शर्मा, सत्यम शुक्ला, सुभाष सिंह, अनिल जायसवाल, धीरज वर्मा, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, डीएन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


