Kushinagar News: भाजपा कार्यालय पर सातों दिन मौजूद रहेंगे पदाधिकारी
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर में भाजपा के जिला कार्यालय ने घोषणा की है कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब सप्ताह के सभी सातों दिन पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह कदम जनता की समस्याएं सुनने और समाधान में मदद के लिए उठाया गया है।

Kushinagar News: कुशीनगर। भाजपा के जिला कार्यालय रवींद्रनगर धूस पर कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब सप्ताह के सभी सातों दिन पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल ने बताया कि कार्यालय पर प्रतिदिन आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहूलियत एवं सहयोग के लिए यह व्यवस्था तय की गई है। इसके तहत पदाधिकारी कार्यालय पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण में आवश्यक सहयोग करेंगे।
साथ ही पार्टी की ओर से समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और उनके संचालन में सहयोग का कार्य भी किया जाएगा।


