Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsBJP Meeting in Kushinagar MP Shashank Mani Tripathi Highlights Development Efforts
विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए सबकों करना होगा प्रयास

विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए सबकों करना होगा प्रयास

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि अमृत प्रयास सभी के सहयोग से ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए सामूहिक...

Jul 27, 2025 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के एक निजी मैरेज हाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि अमृत प्रयास सभी के सहयोग से ही सफल हो सकता है, जिससे हम विकसित देशों की श्रेणी में पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि आज हमारा अर्थव्यवस्थां तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन विकसित देशी के श्रेणी में पहुंचने के लिए अभी काफी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सिन्दूर आपरेशन की चर्चा करने मैं डेलीडेशन के साथ विदेश दौरे पर गया तो मुझे महसूस हुआ कि वहां की अर्थव्यवस्था में आम से लेकर खास लोगों की महती भूमिका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए हमें भी सामूहिक प्रयास, लोक सहभागिता और सतत विकास के द्वारा विकसित भारत के लिए प्रयास करना होगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता चंद्रप्रकाश यादव चमन, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, डीडीयू के छात्र नेता रहे मनोज चौबे, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राणा प्रताप मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी ने तथा अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान नंदकिशोर पाण्डेय, कुंवर सुभाष सिंह, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय, ग्राम प्रधान संजय चौरसिया, जसबीर सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, ओम मिश्रा, रोहित पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, अवनीश, राकेश सिंह, भोलू पाण्डेय, लक्ष्मण वर्मा आदि उपस्थित रहे।