खड‌्डा के सुभाष चौक से बाइक चोरी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

खड्डा के सुभाष चौक पर सब्जी खरीदने गए हरिचन्द्र की बाइक चोरी हो गई। बाइक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकी राजभर की थी। हरिचन्द्र सब्जी खरीदने गए थे, तभी चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली। पुलिस को तहरीर दी गई है और कार्रवाई की जा रही है।

खड‌्डा के सुभाष चौक से बाइक चोरी

खड्डा। खड्डा के सुभाष चौक पर सब्जी खरीदने गये एक व्यक्ति की बाइक बुधवार की देर शाम चोरी हो गई। बताया जा रहा कि चोरी गई बाइक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी किसी परिचित की थी। खड्डा के वार्ड नम्बर 8 निवासी हरिचन्द्र पुत्र स्व परमेश्वर राय देर शाम नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी त्रिलोकी राजभर की बाइक लेकर कस्बे के सुभाष चौक के समीप लगे ठेले से सब्जी खरीदने गये थे। सड़क के किनारे बाइक खडी कर वह सब्जी लेने चले गये। इस दौरान चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गये। सब्जी खरीद कर वापस लौटने पर बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए।

काफी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिलने पर इसकी तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।