कल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी पूरी
Kushinagar News - दाहूगंज। तमकुही विकास खंड में 21 अक्तूबर को मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी समितियों का गठन कर शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खंड...

दाहूगंज। तमकुही विकास खंड के ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्तूबर को मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज गाजीपुर के खेल परिसर में होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अनुशासन समिति, निर्णायक समिति, आय-व्यय समिति, चिकित्सा समिति, लेखा आदि समितियों का गठन कर शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन कर शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री अंजनी सिंह, अजय शर्मा, अजय सिंह, राजू सिंह, रजिमुल्लाह अंसारी, खेल अनुदेशक नवनीत तिवारी, राजकुमार पाल, जीतेन्द्र यादव, रामेश्वर यादव, हेमंत पांडेय, विनीत कुमार, मनौवर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


