Ashutosh Upadhyay Secures 48th Rank in UGC NET Exam for Junior Research Fellowship आशुतोष को यूजीसी नेट में सफलता , Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAshutosh Upadhyay Secures 48th Rank in UGC NET Exam for Junior Research Fellowship

आशुतोष को यूजीसी नेट में सफलता

Kushinagar News - कुशीनगर के लक्ष्मीपुर धूस निवासी आशुतोष उपाध्याय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा में 48 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 12 Sep 2025 09:18 AM
share Share
Follow Us on
आशुतोष को यूजीसी नेट में सफलता

कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक के गांव लक्ष्मीपुर धूस निवासी योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र आशुतोष उपाध्याय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा में 48 वां स्थान प्राप्त करके जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सफलता हासिल की है। आशुतोष ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से बीएससी की डिग्री ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। पिछले वर्ष जेएनयू दिल्ली की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। जेएनयू केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर छात्र राजनीति से जुड़े रहे। इस उपलब्धि पर प्रो अजय शुक्ल, शिव प्रसाद शुक्ल, सूर्यांश द्विवेदी, निखिल चंद्र, अभिषेक, अभिनव, शशांक, नितेश आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।