जूनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बने आशुतोष गुप्ता
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - कुशीनगर के गांव अर्जुन डूमरी निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता का चयन एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने संतपुष्पा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और बीटेक की पढ़ाई कानपुर से की। उनकी सफलता पर क्षेत्रीय नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के गांव अर्जुन डूमरी निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता का चयन एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनके पिता रामदास गुप्ता किसान व चाचा विंद्रेश गुप्ता नायब तहसीलदार हैं। आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहें हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा संतपुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। बीटेक की पढ़ाई कानपुर से की है। उनकी इस सफलता पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, नपा अध्यक्ष रामानंद सिंह, नेबूलाल गुप्ता, ब्यास भाटिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


