Kushinagar News: जलस्तर घटते ही घड़ियालों की हलचल बढ़ी, लोगों में भय

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर। इलाके के अधिकांश हिस्सों में जलस्तर कम होते ही घड़ियालों की हलचल बढ़

Kushinagar News: जलस्तर घटते ही घड़ियालों की हलचल बढ़ी, लोगों में भय

Kushinagar News: कुशीनगर। इलाके के अधिकांश हिस्सों में जलस्तर कम होते ही घड़ियालों की हलचल बढ़ गई है। निचले इलाकों, नहर और नदी में पानी कम होने के साथ ही घड़ियालों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।क्षेत्र में बह रही छोटी गंडक नदी के बरवा रतनपुर, मंडार विंदवलिया बैकुंठी पुल, देवतहा बाली घाट तथा छोटी गंडक नहर में पानी कम होने के बाद घड़ियालों के दिखाई देने की सूचना मिल रही है। शुक्रवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ढोलहा स्थित रेगुलेटर के दूसरी तरफ एक घड़ियाल दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों के शोर-शराबे के बीच घड़ियाल दक्षिण दिशा में नहर के रास्ते चला गया। खड्डा रेंज के रेंजर अमित कुमार तिवारी ने बताया कि नदी और नहरों में घड़ियालों की हलचल दिखाई देना स्वाभाविक है। उन्होंने लोगों से जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: जलस्तर घटते ही घड़ियालों की हलचल बढ़ी, लोगों में भय