Kushinagar News: अजपा ने मनायी कांशीराम की पुण्यतिथि

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। अपनी जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पडरौना के

Kushinagar News: अजपा ने मनायी कांशीराम की पुण्यतिथि

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। अपनी जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पडरौना के अंबे चौक स्थित जिला कार्यालय पर सामाजिक आंदोलन के नायक कांशीराम के परिनिर्वाण एवं स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शर्मा व सेवानिवृत्त न्यायाधीश केपी मौर्य ने कांशीराम के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने प्रथम श्रेणी की नौकरी छोड़कर सामाजिक परिवर्तन, समानता, प्रतिनिधित्व और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने का काम अपनी जनता पार्टी कर रही है।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष असमा परवीन, महासचिव कैलाश प्रसाद, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता, अधिवक्ता मोर्चा के निर्मल साहा, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा, जिला सचिव अंगद चौहान, सत्यनारायण गुप्ता, महेश प्रजापति, रंजन कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: अजपा ने मनायी कांशीराम की पुण्यतिथि