Kushinagar News: लाखों से बना एएनएम सेंटर तीन साल से बंद, किराये के भवन में स्वास्थ्य सेवाएं

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के मोतीचक ब्लॉक में ग्राम पंचायत दुबौली के टोला गजहड़िया में बने एएनएम सेंटर का भवन तीन सालों से बंद पड़ा है। किराए पर छोटे भवन में चल रहा एएनएम सेंटर पर्याप्त जगह न होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी का सामना कर रहा है। ग्रामीणों ने इसके हैंडओवर की मांग की है।

Kushinagar News: लाखों से बना एएनएम सेंटर तीन साल से बंद, किराये के भवन में स्वास्थ्य सेवाएं

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोतीचक ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुबौली के टोला गजहड़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप लाखों रुपये की लागत से निर्मित एएनएम सेंटर का भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है। भवन का उपयोग शुरू नहीं होने से उसके चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं और दीवारों पर काई जम गई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का एएनएम सेंटर पिछले दो वर्षों से हर माह तीन हजार रुपये किराये पर एक छोटे भवन में संचालित किया जा रहा है। इससे सरकारी धन के साथ-साथ संसाधनों का भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि भवन का निर्माण काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग को इसका हैंडओवर नहीं किया गया है।

परिणामस्वरूप नया भवन देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर होने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे चालू नहीं किया गया तो कुछ वर्षों में यह भवन खंडहर में तब्दील हो जाएगा। उधर किराये के छोटे भवन में संचालित एएनएम सेंटर में पर्याप्त जगह नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों के नियमित टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान भीड़ होने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी भवन पूरी तरह तैयार है तो किराये के भवन पर हर महीने खर्च करना सरकारी धन की बर्बादी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण लाखों रुपये की लागत से बना भवन बेकार पड़ा हुआ है। समय पर हैंडओवर और संचालन नहीं होने से भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इस संबंध में मोतीचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि एएनएम की तैनाती हो चुकी है और सेंटर फिलहाल तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराये के भवन में संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए भवन के हैंडओवर को लेकर विभाग से अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए भवन में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने डीएम और सीएमओ से मांग की है कि नए एएनएम सेंटर का शीघ्र हैंडओवर कराकर उसे संचालित कराया जाए ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और सरकारी संसाधनों का सही उपयोग हो। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: लाखों से बना एएनएम सेंटर तीन साल से बंद, किराये के भवन में स्वास्थ्य सेवाएं