नोटिस के बाद भी अपात्रों से नहीं हुई धन की रिकवरी

नोटिस के बाद भी अपात्रों से नहीं हुई धन की रिकवरी

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक के सिसवा गोपाल गांव में दो अपात्रों को आवास के लिए रुपये मिल गए थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद बीडीओ ने नोटिस भेजी, लेकिन दो माह बाद भी पैसे जमा नहीं किए गए। ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने बीडीओ से धन वापस बैंक में जमा कराने की मांग की।

Dec 09, 2025 09:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के दो अपात्रों को आवास के रुपये की रिकवरी करने के लिये नोटिस भेजने के बाद अब तक उन्होंने खाते में पैसा जमा नहीं किया, जिससे पात्र लाभार्थियो में आक्रोश है। उन्होंने बीडीओ से सरकारी धन वापस बैंक खाते में जमा कराने की मांग की। खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में पात्रों को दरकिनार कर जिम्मेदारों द्वारा दो अपात्रों खुश्बुद्दीन व मुलायम को आवास दे दिया गया था। उन्हे पहले किश्त का रकम भी मिल गया था। इसकी जानकारी होने पर गांव के ही बिकाऊ चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से की, जिस पर पीडी ने गांव पहुंच सत्यता की जांच कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें लेखपाल द्वारा अपात्र घोषित करने के बाद भी उन्हें आवास दिए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बीडीओ ने धन रिकवरी की नोटिस दोनों अपात्रों को देकर प्रथम किस्त के रुपये को बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश दिया। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उनके द्वारा रिकवरी का धन नहीं जमा किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बीडीओ से आवास का पैसा रिकवरी कराने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि दो अपात्रों को रिकवरी की नोटिस भेजी गई है। धन नहीं जमा करने की दशा में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।