Kushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में संशोधन, एसटी के लिए आरक्षित हुई तीन सीटें

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 के विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई पद आरक्षित नहीं था। हिन्दुस्तान अखबार में इस पर खबर प्रकाशित होने के बाद, विभाग ने 6 अगस्त को संशोधन करते हुए एसटी के लिए तीन पद आरक्षित किये और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी।

Kushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में संशोधन, एसटी के लिए आरक्षित हुई तीन सीटें

Kushinagar News: कुशीनगर,मिथिलेश द्विवेदी। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 की जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं था। इसे लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिकायत की गयी थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में आरक्षण दरकिनार करने का आरोप शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद विभाग ने 6 अगस्त को विज्ञप्ति में संशोधन करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित कर दिया है। नयी विज्ञप्ति जारी कर दी है।जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 के लिये 29 जुलाई को जारी भर्ती विज्ञप्ति में कुल 245 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन उसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया था।

विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति के लिए 59, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 65 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 121 पद निर्धारित किए गए थे। इस मामले को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अमरनाथ गोंड ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष उठाया था। हिन्दुस्तान ने 4 अगस्त के अंक में प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को गंभीरता से लेते हुये डीपीओ एके दुबे ने 6 अगस्त भर्ती विज्ञप्ति में संशोधन करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित कर दी है। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर अब 25 अगस्त कर दी गई है, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल सके। भर्ती प्रक्रिया में संशोधन के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों में संतोष का माहौल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में संशोधन, एसटी के लिए आरक्षित हुई तीन सीटें