सात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को नोटिस, मांगा जवाब

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के बरवा रतनपुर ग्राम पंचायत में सात आंगनबाड़ी केंद्र पर ताले लटकने की खबर के बाद विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीडीपीओ आशीष पटेल ने केंद्र की सहायिकाओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। यदि दोषी पाए गए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को नोटिस, मांगा जवाब

कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा रतनपुर में संचालित सात आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटकने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की तंद्रा जाग गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीपीओ ने सात आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में पिछले 13 मई की अंक में सात आंगनबाड़ी केंद्र पर लटक रहे ताले, योजनाएं ठप.. शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। बरवा रतनपुर ग्राम पंचायत 14 टोले का बड़ा ग्राम पंचायत है, जहां पर सात आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बाजार टोला, शेख टोला, मुहर बस्ती के खटीक टोली, कचहरी टोला, बगरी, मल्ल टोला बगरी, नौका टोला व बनवारी छपरा आदि केंद्रों पर ताला लटकने की खबर प्रकाशित हुई थी।

इसे संज्ञान लेकर खड्डा ब्लॉक के सीडीपीओ आशीष पटेल ने इन केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। इस संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि इसकी जानकारी पहले नहीं थी। सूचना मिलते ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है, दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।