Alcohol Addiction Causes Disturbance for Women and Students in Kushinagar भुलिया बाजार में शराबियों से छात्राएं परेशान, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAlcohol Addiction Causes Disturbance for Women and Students in Kushinagar

भुलिया बाजार में शराबियों से छात्राएं परेशान

Kushinagar News - कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार में देशी शराब भट्टी के कारण महिलाओं और छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शराबियों की भीड़ के कारण उन्हें रास्ते में दिक्कतें होती हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 19 Aug 2025 08:41 AM
share Share
Follow Us on
भुलिया बाजार में शराबियों से छात्राएं परेशान

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार नहर पर स्थित देशी शराब भट्टी के कारण शराब के शौकिनों का जमावड़ा लगने से छात्राओं समेत महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नशे में धुत लोगों के कारण उन्हें रास्ते से आने जाने में परेशानी होती है। भुलिया बाजार स्थित देशी शराब भट्टी के कारण शराब के शौकिनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे न केवल छात्राओं और महिलाओं को परेशानी होती है, बल्कि राहगीरों को भी आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शराबी अक्सर नशे में धुत होकर सड़क के किनारे लेटे रहते हैं, जिससे क्षेत्र की स्थिति खराब हो रही है।

बाजार से सटे स्कूल आरपीएस, एनजी पब्लिक, आदर्श पब्लिक स्कूल के पीयुष कुमार, पिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, आंचल कुमारी, धनु कुमार, सिद्धार्थ कुमार, नितेश कुमार आदि का कहना है कि शराबी हमेशा सड़क पर घुमते रहते हैं, जिससे स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।