एग्री जंक्शन योजना के लिये आवेदन आमंत्रित
Kushinagar News - कुशीनगर में उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि एग्री जंक्शन योजना के तहत कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। योजना में 40 वर्ष से कम आयु के बेरोजगार युवक-युवतियों को आवेदन करने की पात्रता होगी। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया डीएम और सीडीओ की समिति द्वारा होगी।
कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 में कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने व किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश तथा कृषि प्रसार सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एग्री जंक्शन योजना सभी ब्लॉको में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में निवास करने वाले ऐसे बेरोजगार युवक युवतियां, जिन्होंने कृषि व सम्बद्ध विषयों पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो, आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


