लड़की दिखाई की रस्म से पहले घर में सो रही मां बेटी पर फेंका तेजाब, बेटी की मौत
Kushinagar News - कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया गया। दोनों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां बेटी की मौत हो गई। परिवार ने दो युवकों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही मां बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बुरी तरह से झुलसी मां बेटी को परिजनों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बेटी की मौत हो गयी। मां की हालत गंभीर है। युवती के भाई ने इस मामले में दो युवकों पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। शुक्रवार को सुबह डीआईजी एस चेनप्पा, एसपी केशव कुमार व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को गहराई से छानबीन के निर्देश दिए।जिस
परिवार की मां बेटी पर तेजाब फेंका गया है, उनकी पांच बेटियों में सबसे छोटी 25 साल की बेटी की शादी का तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार को उसे देखने वर पक्ष के लोग आने वाले थे। इसके लिए घर पर गुरुवार को कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दो मंजिली मकान में ग्राउंड फ्लोर पर प्रवेश द्वारा से सटे युवती का पिता और मौसी का बेटा सो रहे थे। इससे सटे कमरे में युवती व उसकी 55 वर्ष कीमां सो रहे थे। ऊपर की मंजिल पर उसका इकलौता भाई अभिषेक व गांव के युवक के साथ सोया था। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे अचानक बेटी व मां चिल्लाने लगीं तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। देखा कि दोनों पर तेजाब फेंककर जलाने का प्रयास किया गया था। दोनों बुरी तरह से झुलस चुकी थीं। परिवार के लोग दोनों को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे। वहां से दोनों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो गयी।मृतका के इकलौते भाई ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर अंदेशा जताया है कि दो युवक उसकी बहन से बात करते थे। तेजाब फेंककर बहन की हत्या व मां को गंभीर करने में इन्हीं दोनों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


