Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAccident on Padrauna-Ramkola Road ACJM Injured in Foggy Conditions
निर्माणाधीन जेल के सामने दो कारों में भिड़ंत, एसीजेएम समेत दो घायल

निर्माणाधीन जेल के सामने दो कारों में भिड़ंत, एसीजेएम समेत दो घायल

संक्षेप:

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना-रामकोला मार्ग पर भटवलिया स्थित निर्माणाधीन जेल गेट के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एसीजेएम की कार हादसे की श

Dec 11, 2025 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना-रामकोला मार्ग पर भटवलिया स्थित निर्माणाधीन जेल गेट के समीप बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एसीजेएम की कार हादसे की शिकार हो गई। इसमें एसीजीएम समेत दूसरा वाहन चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर दोनों का इलाज कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी पडरौना प्रभात सिंह बुधवार की सुबह बेटे अद्वैत सिंह को चालक के साथ सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में छोड़ने के लिए गए थे। बेटा जयपुरिया स्कूल में एलकेजी का छात्र है। एसीजेएम बच्चे को छोड़ कर चालक के साथ जिला मुख्यालय स्थित आवास पर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी वह रामकोला-पडरौना मार्ग पर भटवलिया स्थित निर्माणाधीन जेल के गेट के समीप पहुंचे थे कि सुबह घने कोहरा के कारण सामने से आ रही दूसरे कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एसीजीएम समेत दूसरी कार का चालक हिमांशु पांडेय पुत्र संजय पांडेय निवासी गोपालगढ थाना कसया घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर हल्का दरोगा सचिन दिवाकर, सिपाही मनोज यादव आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। एसीजेएम समेत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गये। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मेन सड़क से हटाकर थाने ले गई। इस संबंध में हल्का दरोगा सचिन दिवाकर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर एसीजेएम समेत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।