खुद को जीवित साबित करने के लिए भटक रही वृद्धा

Feb 19, 2026 09:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर के लक्ष्मीपुर गांव की 77 वर्षीय कैलाशी देवी को कागज पर मृत घोषित किया गया है, जिसके कारण वह डेढ़ साल से विधवा पेंशन से वंचित हैं। सभी आवश्यक दस्तावेज होने के बावजूद पेंशन न मिलने से उनकी आजीविका संकट में है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपील करने का आश्वासन दिया है।

खुद को जीवित साबित करने के लिए भटक रही वृद्धा

कुशीनगर। जिले के मोतीचक ब्लॉक के लक्ष्मीपुर गांव की करीब 77 वर्ष की एक वृद्ध महिला को कागज में मार दिया गया है। इसकी वजह से वह करीब डेढ़ साल से विधवा पेंशन से वंचित है। यह महिला न केवल खुद को जीवित साबित करने के लिए महीनों से जद्दोजहद कर रही है, बल्कि विभाग पेंशन देने से भी मना कर दिया है। पूर्व में पेंशन का लाभ लेती रही इस महिला को नए सिरे से आवेदन करने के लिए कहा गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में अपने बेटे के साथ मिली कैलाशी देवी पत्नी रामउग्रह ने बताया कि वह लक्ष्मीपुर गांव की निवासी हैं।

उनके पास आधार कार्ड सहित जरुरी सभी दस्तावेज हैं, जिसके आधार पर पूर्व में विधवा पेंशन मिलता रहा है। डेढ़ साल पहले उनका पेंशन आना बंद हो गया। जब जिला प्रोबेशन कार्यालय से जानकारी लेने पहुंचीं तो बताया गया कि रिपोर्ट में उन्हें मृत बताया गया है। इस वजह से पेंशन नहीं जा रही है। कैलाशी देवी ने बताया कि विधवा पेंशन ही उनकी आजीविका का एकमात्र आधार था, जिसके न मिलने से गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचंद त्रिपाठी ने बताया कि यदि महिला का पेंशन आना बंद हो गया है तो उसे पुन: चालू कराने के लिए निदेशालय में अपील की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।