प्रियांशु मद्धेशिया ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Kushinagar News - कुशीनगर के उरदहा निवासी 17 वर्षीय प्रियांशु मद्धेशिया ने आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कुल 397.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के उरदहा निवासी 17 वर्षीय प्रियांशु मद्धेशिया ने आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन की स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।पांच अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रियांशु ने कुल 397.5 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्क्वैट्स में 152.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 160 किलोग्राम और बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियांशु मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया के पुत्र हैं और कम उम्र में ही उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरु ट्रेनर आकाश चौधरी को दिया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। क्षेत्र के आलोक गुप्ता, दिलीप वैश्य, आयुष यादव, प्रिंस कुमार राय, अंकित दुबे, कुंवर आदित्य गोविंद राव आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


