आठ माह में हिफ्ज-ए-कुरआन पूरा कर दस साल का छात्र वसीम चर्चा में

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में मदरसा जामिया सिद्दीक साकिब नगर के छात्र वसीम अहमद ने सिर्फ आठ महीने में पूरा कुरआन याद कर लिया है। वसीम (10) ने धार्मिक शिक्षा में अपने लगाव के चलते यह उपलब्धि हासिल की। उसकी सफलता पर शिक्षकों और माता-पिता ने प्रशंसा की है।

आठ माह में हिफ्ज-ए-कुरआन पूरा कर दस साल का छात्र वसीम चर्चा में

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर नगर पंचायत में संचालित मदरसा जामिया सिद्दीक साकिब नगर के एक प्रतिभाशाली छात्र वसीम ने सिर्फ आठ माह की अल्प अवधि में पवित्र कुरआन के हिफ्ज़ पूरे कर लिए हैं। लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।

वसीम का परिचय

पटेहरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का निवासी वसीम अहमद (10) पुत्र इरशाद अहमद फाजिलनगर में संचालित मदरसा जामिया सिद्दीक साक़िब नगर का छात्र है। उसे बचपन से ही उर्दू, अरबी और धार्मिक शिक्षा से लगाव है। उसने केवल आठ महीने में संपूर्ण कुरआन शरीफ याद कर अपने माता-पिता, शिक्षकों, मदरसे और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वसीम ने कक्षा पांच की पढाई पूरी करने के बाद हिफ्ज की पढाई शुरू की। हाफिज ए कुरआन बनने का इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व है। हिफ्ज ए कुरआन उसे कहा जाता है जिसे पूरा कुरआन शरीफ याद हो जाये। वसीम ने बताया कि इतनी कम उम्र में इतनी कम अवधि में यह उपलब्धि हासिल करना मेरे लिए निस्संदेह अल्लाह तआला की रहमत है और शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों की दुआओं का प्रतिफल है। उसकी इस उपलब्धि पर मदरसा के नाजिम हाफिज़ व कारी इरशाद अहमद, मौलाना खुर्शीद अहमद, हाफिज अजमत आदि ने मुबारक़बाद दी है।

हिफ्ज ए कुरआन का महत्व

हाफिज ए कुरआन बनने का इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व है। हिफ्ज ए कुरआन उसे कहा जाता है, जिसे पूरा कुरआन शरीफ याद हो जाये। इतनी कम उम्र में और इतने कम समय में हिफ्ज ए कुरआन बनना बहुत कठिन है, लेकिन वसीम अहमद ने ऐसा करके मिसाल पेश की है।

-इरशाद अहमद, हाफिज व कारी

प्रश्नोत्तरी

वसीम अहमद की उम्र क्या है?
वसीम अहमद (10) वर्ष का है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।