ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरचलती बाइक से अचानक गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, दो अन्‍य घायल

चलती बाइक से अचानक गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, दो अन्‍य घायल

कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर सोमवार को चलती बाइक पर बैठी महिला अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। बाइक चला रहे पति ने रुकने का प्रयास किया कि लेकिन पीछे से आ...

चलती बाइक से अचानक गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, दो अन्‍य घायल
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगर Mon, 29 Jun 2020 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर सोमवार को चलती बाइक पर बैठी महिला अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। बाइक चला रहे पति ने रुकने का प्रयास किया कि लेकिन पीछे से आ रहे तेज अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद डाला। इस घटना में बाइक पर बैठें महिला का पति व बच्चों को भी ह्ल्की चोंटे आई।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी शेषमणि उम्र 36 वर्ष अपनी पत्नी ममता उम्र 35 वर्ष व दो छोटे छोटे बच्चों के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ से घर लौट रहे थे। अभी वे आहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे कि अचानक चलती बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई। बाइक चला रहा पति रूकने का प्रयास करता तब तक  इसीबीच पीछे से आ रही तेजगति से अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए भाग निकला।

इस घटना में महिला का शव सड़क पर क्षत विक्षत हो गया। अज्ञात वाहन के झटके से बाइक पर सवार मृतक महिला के बच्चें व पति सडक के किनारे पटरी पर जा गिरे। जिन्हें ह्ल्की फुल्की चोंटे आयी। जिन्हें आस पास के लोगों ने इलाज के अस्पताल पंहुचाया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई रविन्दर यादव ने मृतक के शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें