ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरकुशीनगर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंप गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा कार्रवाई...

कुशीनगर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगर Fri, 04 Sep 2020 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंप गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

खड्डा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 10 दिन पूर्व वह अपना इलाज कराने महराजगंज जिले के जहदा बाजार में गयी थी। देर शाम होने के चलते वह पास के गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां रूक गयी। इस दौरान उसके घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी और दो छोटे बच्चे ही थे। 

इसका फायदा उठाकर गांव का ही एक मनबढ़ युवक रात के वक्त उसके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने जाते वक्त किशोरी को धमकी भी देकर गया कि अगर वह यह बात किसी से कहती है, उसका अंजाम बुरा होगा। महिला ने बताया कि घर आने के बाद भी उसकी बेटी ने उससे कुछ नहीं बताया। 

दोबारा युवक किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा तो किशोरी ने यह आपबीती मां से बतायी। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें