ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरकुशीनगर: सुबह घर से निकले शख्‍स का फंदे से लटका मिला शव

कुशीनगर: सुबह घर से निकले शख्‍स का फंदे से लटका मिला शव

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के भैसहा गांव में बुधवार को सुबह नेशनल हाइवे फोरलेन के किनारे स्थित ढाबे के पीछे झाड़ी में पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त इसी गांव के नौका टोला...

कुशीनगर: सुबह घर से निकले शख्‍स का फंदे से लटका मिला शव
हिन्‍दुस्‍तान टीम,कुशीनगर Thu, 16 Apr 2020 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के भैसहा गांव में बुधवार को सुबह नेशनल हाइवे फोरलेन के किनारे स्थित ढाबे के पीछे झाड़ी में पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त इसी गांव के नौका टोला निवासी युवक भुटेली उर्फ सुदर्शन (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई। गांव के लोग और पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

सुदर्शन मंगलवार की सुबह 10 बजे भोजन के बाद घर से बाहर निकला था।  जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा। कुशीनगर पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अमरूद के पेड़ की डाली से लोहे के पतले (स्लेटर वायर) तार से फंदा लगाया था। चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें