ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरप्रेम प्रसंग में गुप्तांग काट की थी युवक की हत्या, पति पत्नी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में गुप्तांग काट की थी युवक की हत्या, पति पत्नी गिरफ्तार

कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर लालाडीह निवासी मार्कण्डेय साहनी की हत्या प्रेमप्रसंग में की गयी थी। जिस महिला से उसका संबंध था, उसके पति ने दबाव डालकर पत्नी से उसे खेत में मिलने के...

प्रेम प्रसंग में गुप्तांग काट की थी युवक की हत्या, पति पत्नी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कुशीनगरWed, 30 Dec 2020 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर लालाडीह निवासी मार्कण्डेय साहनी की हत्या प्रेमप्रसंग में की गयी थी। जिस महिला से उसका संबंध था, उसके पति ने दबाव डालकर पत्नी से उसे खेत में मिलने के लिए बुलवाया। योजना के तहत पति ने उसका गुप्तांग काटा और उसके बाद पति पत्नी ने मिलकर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में रखकर नहर में ठिकाने लगा दिया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरपुर लालाडीह निवासी मारकंडेय साहनी की लाश मंगलवार को दोपहर में गंडक नहर से ढेालहा पास बरामद हुई थी। शव मिलने के बाद नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि शव मिलने के कुछ ही देर बाद मृतक की शिनाख्त हो गयी। इसके बाद उसे घर वालों ने बताया कि मारकंडेय सोमवार की शाम को घर से ढेालहा चौराहे पर गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक भी गया, जो कुछ देर बाद लौट आया था और बताया था मारकंडेय किसी जरूरी काम से कहीं गया है। जल्द ही लौटेगा। उस युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि शाम को जब वह दोनों ढोलहा चौराहे पर थे तभी किसी महिला का फोन उसकी मोबाइल पर आया था। वह बहाना बनाकर इसके बाद चला गया था। पुलिस ने मुखबिरों को लगाया तो कुछ ही देर में पता चल गया था कि मारकंडेय का कौवासार ग्राम सभा के अमवा टोला निवासी उसके एक दूर के रिश्तेदार के यहां इन दिनों काफी आना जाना था। पता चला कि वहां दूर की रिश्तेदार महिला से उसका नजदीकी संबंध भी हो गया था।
पुलिस ने महिला के घर पर दबिश तो अनीता नामक वह महिला पति के साथ घर पर मिल गयी। दोनों की मोबाइल कब्जे में लेकर सर्विलांस पर लगाया गया। कॉल डिटेल में मारकंडेय से बातचीत का साक्ष्य मिलने के बाद पति पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम को मारकंडेय के पास जो फोन आया था, वह इस महिला का ही था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का पर्दाफाश हो गया। 
हत्या के बाद बोरे में शव रख कर नहर में फेंक आए थे
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि करीब छह माह पहले से मार्कण्डेय एडहॉक पर लक्ष्मी गंज से डाक लॉकर खानु छपरा पोस्ट ऑफिस पर पहुंचाने का काम करता था। इसी बीच मारकंडेय का उसके घर आना जाना शुरू हो गया और अनीता से उसके नजदीकी संबंध हो गए। यह बात अनीता के पति रामक्यास को पता चल गई। रामक्यास के कहने पर ही सोमवार की शाम अनीता ने फोन करके मार्कण्डेय को मिलने के लिए नहर से सौ मीटर दूर एक खेत में बुलाया। वहां पहले से उसका पति भी मौजूद था। योजना के तहत उसकी हत्या कर दी। रात में शव को बोरे में रख कर दोनों उसे नहर में फेंक आए और घर जाकर सो गए। इंसपेक्टर पवन सिंह ने बताया कि पति पत्नी दोनों ने घटना स्वीकार कर ली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें