राज्यसभा के लिए बीजेपी से फिर कुमार विश्वास का नाम उछला, MLC वाले पैनल में भी था नाम

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

राज्यसभा के लिए बीजेपी से फिर कुमार विश्वास का नाम उछला है। यह पहली बार नहीं हुआ है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले विधान परिषद के लिए यूपी से भेजे गए नामों के पैनल में भी उनका नाम शामिल किया गया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधान परिषद पर बात नहीं बन पाई थी।

Kumar Vishwas
राज्यसभा के लिए बीजेपी से फिर कुमार विश्वास का नाम उछला है।

यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर भाजपा में मंथन का सिलसिला जारी है। भगवा दल से राज्यसभा जाने वाले दावेदारों की फेहरिस्त में कवि कुमार विश्वास का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले विधान परिषद के लिए यूपी से भेजे गए नामों के पैनल में भी उनका नाम शामिल किया गया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधान परिषद पर बात नहीं बन पाई थी। कुमार का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हालिया जेन-जी आंदोलन के दौरान वे केंद्र सरकार के साथ खड़े नजर आए थे।

भाजपा के पास जो आठ सीटें हैं, पार्टी फिर उन पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। संभावित नामों पर गत दिवस पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई थी। सूत्रों का कहना है कि इस फेहरिस्त में कुछ और नाम शामिल करने की सलाह दी गई थी। संभावितों में कवि कुमार विश्वास को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि पार्टी की ओर से कुमार विश्वास के नाम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं चर्चा के लिए तैयार की गई सूची में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक सहित कई और नाम भी शामिल बताए गए हैं। पार्टी की ओर से बुधवार को नामों का पैनल दिल्ली भेजे जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि तीन या चार अक्तूबर को प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है।

भाजपा ने आठ नामांकन पत्र खरीदें

उत्तर प्रदेश विधान भवन के कमरा नंबर आठ को राज्यसभा चुनाव के लिए कार्यालय बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आठ और समाजवादी पार्टी ने चार नामांकन पत्र खरीदें हैं। नामांकन पत्र पार्टी की ओर से लिया जा सकता है, इसमें किसी उम्मीदवार का नाम बताने की जरूरत नहीं है। इसीलिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टियां अपने हिसाब से करेंगी।

सपा तीसरा प्रत्याशी उतारेगी तो भाजपा का नौवां प्रत्याशी आएगा: केशव प्रसाद

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियों एवं चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला किया। केशव प्रसाद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्यसभा चुनाव में सपा अगर तीसरा प्रत्याशी उतारेगी तो भाजपा का 9वां प्रत्याशी आएगा।राज्यसभा चुनाव के संबंध में श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं और यदि समाजवादी पार्टी तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो भाजपा की ओर से नौवां प्रत्याशी भी उतारा जा सकता है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराज्यसभा के लिए BJP से फिर कुमार विश्वास का नाम उछला, MLC वाले पैनल में भी था