Hindi NewsUP NewsKotwali in-charge car hits a tree; inspector in critical condition, admitted to Medanta lucknow
कोतवाली प्रभारी की कार पेड़ से टकराई, कोतवाल की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती

कोतवाली प्रभारी की कार पेड़ से टकराई, कोतवाल की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती

संक्षेप:

यूपी के सुलतानपुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह घायल हो गए। गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।  

Fri, 21 Nov 2025 04:21 PMDeep Pandey
share Share
Follow Us on

यूपी के सुलतानपुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर रात करीब डेढ़ बजे कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह प्राइवेट कार से क्षेत्र में चेकिंग के लिए निकले थे। गोसाईगंज जयसिंहपुर की सीमा पर चेकिंग के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बांसगांव के पास अचानक सामने आए नीलगाय से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे में कोतवाल के दाहिने पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए।

पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर होने की पुष्टि

डॉक्टरों ने पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर होने की पुष्टि की, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ जयसिंहपुर आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि रात में गश्त के दौरान अचानक सामने आए जानवर से बचने की कोशिश में हादसा हुआ। फिलहाल कोतवाल की स्थिति खतरे से बाहर है और लखनऊ में उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:पहली दिसंबर शुरू हो रही राहत देने वाली यह योजना, घर-घर जाएंगे बिजलीकर्मी
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, आयोग ने बढ़ाई लास्ट डेट

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

उधर, जिले में ही चांदा में रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे युवक की हालत नाजुक हो गयी थी, उसकी गुरुवार की सुबह लखनऊ में दौरान मौत हो गई। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र अरजो गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया गया। युवक की पहचान अवधेश यादव पुत्र राजमणि यादव निवासी ग्राम बेलारामपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई थी। युवक सफीपुर अपनी बहन के घर से वापस चांदा आ रहा था। उसे चांदा से नोएडा रोजगार के लिए जाना था। घायल युवक की हालत नाजुक होने की दशा में जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। गुरुवार को घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुरुवार शाम को चांदा कोतवाली से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |