
10 करोड़ की गाड़ी और बेलगाम सवारी; कौन है कानपुर का शिवम मिश्रा, नवाबों वाले हैं शौक
शिवम मिश्रा की 2024 में चर्चा इसलिए हुई थी क्योंकि विभाग ने उसके दिल्ली के वसंत विहार स्थित घर से कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं। इन सभी गाड़ियों का नंबर 4018 ही था। उनके पास तब वहां खड़ी कारों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। इनमें से एक रोल्स रॉयस की कीमत ही 16 करोड़ रुपये बताई गई थी।
कानपुर की एक सड़क पर तेज रफ्तार चलती लेम्बोर्गिनी कार से टक्कर के चलते तीन लोग रविवार को घायल हो गए। इस हादसे के बाद कार चला रहे शिवम मिश्रा को कार का शीशा तोड़कर उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने बाहर निकाला। 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली कार चला रहे शिवम मिश्रा मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे हैं। यह हादसा रविवार को दोपहर करीब सवा 3 बजे हुआ, जब पीछे से लेम्बोर्गिनी कार ने पहले एक बुलेट को टक्कर मारी और फिर एक ऑटो से भी जाकर टकराई। इतना ही नहीं कार फुटपाथ पर चढ़ गई और इस दौरान भी एक युवक घायल हो गया। शिवम मिश्रा की कार को पुलिस ने सीज करने की बात कही है और एफआईआर दर्ज हो गई है।
कानपुर सेंट्रल के डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा रेव-3 मॉल के पास हुआ। इस हादसे में लेम्बोर्गिनी कंट्रोल से बाहर हो गई और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर पहुंच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया है कि शिवम मिश्रा नशे में थे। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि शिवम को दौरे आते हैं और हादसा इसी वजह से हुआ है। यही नहीं दावा यह भी है कि वह कार के अंदर अचेत ही हो गए थे और पीछे फॉर्चूनर कार से चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शीशा तोड़कर बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर भी लिया था और उनकी गार्डों से भी थोड़ी धक्कामुक्की हुई। शिवम के परिवार के लोगों का कहना है कि बीते 6 महीनों से उन्हें दौरे पड़ रहे हैं और शिवम का इंग्लैंड से इलाज चल रहा है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी नहीं आई है, जिसमें यह पुष्टि हो सके कि शिवम मिश्रा नशे में थे या नहीं। इस घटना से पहले 2024 में भी शिवम मिश्रा चर्चा में आए थे। तब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके पिता की कंपनी बंशीधर तंबाकू लिमिटेड पर छापेमारी की थी। कुल 5 राज्यों के करीब 20 ठिकानों पर आईटी टीम ने छापेमारी की थी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना था कि तंबाकू कंपनी ने अपनी सालाना इनकम 20 से 25 करोड़ रुपये होने की बात कही है, जबकि उसका वास्तविक टर्नओवर 100 से 150 करोड़ रुपये के करीब है। विभाग का कहना था कि कंपनी ने जीएसटी रूल्स का उल्लंघन किया है और बड़े पैमाने पर टैक्स अदा नहीं किया है। दरअसल उस दौरान शिवम मिश्रा की चर्चा इसलिए हुई थी क्योंकि विभाग ने उसके दिल्ली के वसंत विहार स्थित घर से कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं। इन सभी गाड़ियों का नंबर 4018 ही था। उनके पास तब वहां खड़ी कारों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। इनमें से एक रोल्स रॉयस की कीमत ही 16 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके अलावा आयकर विभाग ने तब 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद करने की बात भी कही थी और 7 करोड़ रुपये के जेवर भी मिले थे।

लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें



