Hindi NewsUP NewsKisan Samman Nidhi; 4,314.26 crore will be transferred to the accounts of 2.15 crore farmers of UP today
किसान सम्मान निधि; आज यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 4,314.26 करोड़ रुपये

किसान सम्मान निधि; आज यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 4,314.26 करोड़ रुपये

संक्षेप:

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,71,323 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4,314.26 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि पूर्व की भांति ही डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

Nov 19, 2025 06:28 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इससे यूपी के 2 15,71,323 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4,314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। प्रदेश के किसानों के खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की (20वीं किस्त) 90,354.32 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,71,323 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4,314.26 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि पूर्व की भांति ही डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

यूपी के किसानों को अब तक दी गई राशि

2018-19 2238.92 करोड़

2019-20 11006.87 करोड़

2020-21 14,432.14 करोड़

2021-22 15,775.52 करोड़

2022-23 12,454.32 करोड़

2023-24 13,808.48 करोड़

2024-25 15,594.74 करोड़

2025-26 (अप्रैल-जुलाई) 5043.33 करोड़

कुल- 90,354.32 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि योगी सरकार के कार्यकाल में योजना का दायरा तेजी से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश लगातार सबसे अधिक किसानों वाले राज्य के रूप में योजना में शीर्ष पर बना हुआ है। राज्य सरकार ने आधार सीडिंग, लैंड रिकॉर्ड सुधार और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं को तेज करके अधिक से अधिक वास्तविक किसानों को योजना से जोड़ा है।

इन लोगों को ही धनराशि

21वीं किस्त की यह राशि उन किसानों को नहीं मिलेगी जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी, लैंड वेरिफिकेशन या बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। कृषि विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि पात्र किसानों की अंतिम सूची तैयार कर लें ताकि कोई हकदार वंचित न रहे।

यह राशि खरीफ फसल की बुवाई के मौसम में आ रही है। इससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो रहा है और आजादी के बाद किसी भी योजना से इतनी बड़ी संख्या में किसानों को सीधी मदद पहली बार मिल रही है।