Hindi News उत्तर प्रदेश किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, नरेश टिकैत बोले- आंदोलन जारी रहेगा

किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, नरेश टिकैत बोले- आंदोलन जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज किसान महापंचायत हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि...

किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, नरेश टिकैत बोले- आंदोलन जारी रहेगा
Farmers In Kisan Mahapanchayat In Muzaffarnagar
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Deep PandeyEdited By: Arun Binjola
Mon, 01 Feb 2021 10:04 AM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज किसान महापंचायत हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। भारी जनसैलाब को देखकर उत्साहित किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हमारी मांगें जायज है, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और समजावादी पार्टी के कई नेता पहुंचे थे।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राकेश टिकैत से बात की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान नेताओं को जिस तरह आरोपित व प्रताड़ित किया है, वो पूरा देश देख रहा है।

Fri, 29 Jan 2021 05:57 PM

अखिलेश यादव ने किसान नेता राकेश टिकैत से बात की

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत से टेलीफोन पर बात की। बाद में यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह से प्रताड़ित किया है, उसे पूरा देश देख रहा है। यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अभी राकेश टिकैत जी से बात करके उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह आरोपित और प्रताड़ित किया है, उसे पूरा देश देख रहा है। आज तो भाजपा के समर्थक भी शर्म से सिर झुकाए और मुंह छिपाए फिर रहे हैं। आज देश की भावना और सहानुभूति किसानों के साथ है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। सारा देश देख रहा है कि भाजपा कुछ पूँजीपतियों के लिए कैसे देश के भोले किसानों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा की साज़िश और बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग किसानों पर की जाने वाली निर्दयता घोर निंदनीय है। गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे है।

Fri, 29 Jan 2021 05:48 PM

किसान आंदोलन के समर्थन में युवा चेतना मंच का बलिया में धरना

बलिया जिले में भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए युवा चेतना मंच के राष्‍ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। मंच के कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय के चौक स्थित शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास रोहित धरना पर बैठ गए हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली में किसानों पर सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाल किले पर जो हुआ, वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई घटना के पीछे भाजपा और संघ का हाथ है। सिंह ने कहा कि पूरा देश किसान नेता राकेश टिकैत के साथ खड़ा है और अगर टिकैत को कुछ हुआ तो इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Fri, 29 Jan 2021 05:34 PM

हजारों किसानों ने महापंचायत में शिरकत की

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-उत्तरप्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में हजारों किसानों ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत में हिस्सा लिया।

गाजीपुर में बीकेयू के नेता राकेश टिकैत के रोने और वहां दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जबरन हटाने की आशंकाओं के एक दिन बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारी संख्या में लोग एकजुट हुए। महावीर चौक के पास जीआईसी मैदान खचाखच भरा हुआ था। लोग गाजीपुर में यूपी गेट पर प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए एकजुट हुए थे। शहर की सड़कों पर सैकड़ों ट्रैक्टरों पर तिरंगा और किसान संगठनों के झंडे लहरा रहे थे। इस कारण यातायात बाधित रहा।

क्षेत्र के किसानों के मुजफ्फरनगर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख अजित सिंह ने भी बीकेयू को समर्थन दिया और उनके पुत्र जयंत चौधरी ने भी महापंचायत में हिस्सा लिया। पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आरएलडी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के दोनों बेटे बीकेयू का नेतृत्व कर रहे हैं। गाजीपुर में हुई घटनाओं को लेकर बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने महापंचायत बुलाई थी।

Fri, 29 Jan 2021 04:49 PM

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

किसान महापंचायत के लिए प्रशासन की तरफ से इजाजत मिलने के बाद ही टकराव की स्थिति टल गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोग पूरी तरह से सतर्क हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महापंचायत में हिस्सा लेने आ रहे किसानों की भीड़ के कारण कई रूट में बदलाव किया गया है।

Fri, 29 Jan 2021 04:47 PM

महापंचायत में बोले नरेश टिकैत- जारी रहेगा हमारा आंदोलन

मुजफ्फरनगर में चल रही किसानों की महापंचायत में राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुंचे हैं। महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भारी भीड़ को देखते हुए किसान नेता चौधरी नरेश टिकैत ने मंच से कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Fri, 29 Jan 2021 04:22 PM

मुजफ्फरनगर में उमड़ा किसानों का सैलाब

मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नरेश टिकैत की अपील पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के किसान भी इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि अब हम तीनों कृषि कानूनों को लेकर आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

Fri, 29 Jan 2021 03:37 PM

बिजनौर में धारा 144 लागू कर प्रशासन ने सीमाएं सील कीं

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में धारा 144 लागू कर सीमाएं सील कर दी गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गाजीपुर-दिल्ली सीमा पर धरना को गैरकानूनी घोषित किए जाने के कारण वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गाजीपुर-दिल्ली सीमा पर किसानों के धरना स्थल को अवैध घोषित कर दिया गया है। इसलिए जिले में धारा 144 लागू कर सीमाएं सील कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर समेत दोपहिया और चार पहिया वाहनों को जनपद की सीमा से गाजीपुर की ओर जाने की इजाजत नहीं है। आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Fri, 29 Jan 2021 02:19 PM

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू

कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। इसमें बड़ी संख्या में किसान हिस्सा ले रहे हैं। किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति पर इस महापंचायत में चर्चा होने की संभावना है।

Fri, 29 Jan 2021 01:02 PM

किसान परेड जैसा नजारा

मुजफ्फरनगर की सड़कों पर ट्रैक्टर परेड का नजारा दिखाई दे रहा है। भाकियू का झंडा और राष्ट्रीय ध्वज लगा कर किसान पहुंच रहे हैं। पंचायत स्थल पर करीब तीन हजार किसानों की भीड़।

Fri, 29 Jan 2021 12:03 PM

पुलिस बल तैनात

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Fri, 29 Jan 2021 11:50 AM

महापंचायत का मंच तैयार

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का मंच तैयार हुआ 11:00 बजे का समय होने के बावजूद मैदान पर मंच तैयार करने वाले करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के अलावा अभी तक कोई नहीं पहुंचा है

Fri, 29 Jan 2021 11:45 AM

न्यायालय में नो वर्क र्घोषित

किसान महापंचायत को देखते हुए वाद कार्यों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने न्यायालय में नो वर्क घाेषित किया।

Fri, 29 Jan 2021 11:02 AM

भारी पुलिस बल तैनात

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से पूर्व महावीर चौक को भारी पुलिस बल ने घेरा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय किसान यूनियन का महापंचायत का मंच बनाया जा रहा है।

Fri, 29 Jan 2021 10:44 AM

जुटने लगी किसानों की भीड़

एसडीएम और सीओ किसानों से बात करने पहुंचे पंचायत स्थल।  किसानों को मनाने के प्रयास चल रहे हैं।  अभी पंचायत में लोगों को आने दिया जाएगा या रोका जाएगा, इस पर निर्णय नरेश टिकैत से वार्ता के बाद ही होगा।

Fri, 29 Jan 2021 10:25 AM

प्रशासन ने की महापंचायत ना करने की अपील

 

मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने किसान महापंचायत स्थगित करने की अपील की। स्थानीय प्रशासन नरेश टिकैत से महापंचायत ना करने की अपील की है।  पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सीमाएं सील कर दी है। वहीं दूसरी ओर बिजनौर में किसानों ने सड़क पर ही रात बिता कर अपना विरोध दर्ज कराया। 

Fri, 29 Jan 2021 10:21 AM

संयुक्त किसान मोर्चा आज रखेगा उपवास

अलीगढ़ से दिल्ली के चिल्ला व गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने गए हुए थे। अब दिल्ली कांड के बाद भाकियू भानू गुट व भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गए किसान वापस आ चुके हैं। टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय संगठन के अनुसार एक दिन के उपवास के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

Fri, 29 Jan 2021 10:20 AM

मुरादाबाद मंडल के किसान बड़ी संख्या में लौटे, कई नेता भूमिगत

मुरादाबाद मंडल के कई किसान नेता और उनके साथ गए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बाद या तो लौट आए हैं या धरने में होने के बाद भी नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कई नेता भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली उपद्रव के बाद सरकार के सख्त तेवर के कारण वे सामने आने से बच रहे हैं। रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में अफसर फोर्स के साथ इलाके के किसानों का नेतृत्व करने वाले नवाबगंज गुरुद्वारा के बाबा अनूप सिंह से मिलने पहुंचे। उनकी गिरफ्तारी की अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे पहुंच गए। 
 

Fri, 29 Jan 2021 10:13 AM

जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे

जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे, किसान नेता और किसानों से की मुलाकात। 

 

 

Fri, 29 Jan 2021 09:57 AM

अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत को किया फोन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान नेता राकेश टिकैत को फोन कर उनका हालचाल जाना है। बातचीत में राकेश टिकैत ने अखिलेश यादव को सेहत का हाल बताया है।