Hindi NewsUP NewsKGMU rape case, the Vishakha Committee found the resident doctor guilty and submitted its report to the Vice-Chancellor.
केजीएमयू डॉक्टर ने रेप के बाद गर्भपात भी कराया, विशाखा कमेटी ने कुलपति को सौंपी रिपोर्ट

केजीएमयू डॉक्टर ने रेप के बाद गर्भपात भी कराया, विशाखा कमेटी ने कुलपति को सौंपी रिपोर्ट

संक्षेप:

केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन उर्फ रमीज ने महिला डॉक्टर का धर्मांतरण से पहले रेप किया और गर्भपात भी कराया था। विशाखा कमेटी की जांच में डॉक्टर दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है।

Jan 08, 2026 06:10 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केजीएमयू में दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी निलंबित रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन उर्फ रमीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डॉक्टर ने धर्मांतरण की कोशिश से पहले महिला रेजिडेंट डॉक्टर का रेप किया था और गर्भपात भी कराया था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। बुधवार को विशाखा कमेटी ने जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी। इसमें आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रेजिडेंट का दाखिला भी रद्द किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज पर उसी के विभाग की एक महिला डॉक्टर ने यौन शोषण व शादी के लिए धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने केजीएमयू की विशाखा कमेटी से शिकायत की थी। सात सदस्यीय विशाखा कमेटी ने करीब 15 दिन में जांच पूरी की। बयान व सुबूतों के आधार पर आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी करार दिया गया है। जांच रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं का केजीएमयू प्रशासन अध्ययन कर रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें:KGMU धर्मांतरण; डॉ. रमीज की तलाश में पीलीभीत में छापेमारी, करीबियों से पूछताछ

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर का दाखिला रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है। इस पर बैठक में मंथन हुआ है। एक-दो दिन में फैसला होगा। आरोपी का नीट पीजी के जरिए केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी विभाग में दाखिला हुआ है। तीन साल के पाठ्यक्रम में लगभग डेढ़ साल से अधिक की पढ़ाई वह कर चुका है।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की तरफ से प्रवेश दिया गया। वहीं से रेजिडेंट को भत्ता भी दिया जा रहा है। लिहाजा केजीएमयू प्रशासन चिकित्सा शिक्षा विभाग महानिदेशक से दाखिला रद्द करने की सिफारिश कर सकता है। यहां से नीट कराने वाली संस्था और एनएमसी को पत्र भेजकर दाखिला निरस्त करने की जानकारी दी जाएगी। वहीं, पुलिस भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी केजीएमयू प्रशासन को डॉक्टर रमीज का दाखिला रद्द करने के लिए पत्र भेजा था।

ये आरोप मिले सच

यौन शोषण किया

जबरन गर्भपात कराया

अश्लील वीडियो वायरल करने धमकी दी

केजीएमयू की छवि धूमिल की

पहली शादी की बात छिपाई

धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया

केजीएमयू की ओर से अब तक हुई कार्रवाई

आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित किया जा चुका है

उसके परिसर में प्रवेश पर रोक है

हॉस्टल में भी वह नहीं आ सकता है

पीड़िता को हॉस्टल आवंटित किया गया है

24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी तैनात किया गया है