ई-रिक्शा में जेब कतरी, विरोध करने पर पीटा

Feb 13, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - कोखराज के भरवारी से ई-रिक्शा में लौटते समय युवक का उचक्कों ने जेब काट लिया। विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई की और फरार हो गए। युवक ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पर्स में 10 हजार रुपये थे।

ई-रिक्शा में जेब कतरी, विरोध करने पर पीटा

कोखराज के भरवारी से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे युवक का उचक्कों ने जेब काट लिया। युवक के विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। चरवा थाने के समसपुर गांव निवासी अंशु मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि वह दस फरवरी को वह किसी काम से भरवारी गया था। घर लौटते समय वह बेरुआ जाने के लिए ई-रिक्शा पर आगे की सीट पर चालक के बगल में बैठ गया।

उसके बाईं ओर धनपरा थाना करारी का युवक बैठा था। जबकि ई-रिक्शा चालक भी धनपरा थाना करारी का रहने वाला था। आरोप है कि रास्ते में दोनों ने मिलकर उसका पर्स पैंट की जेब से निकाल लिया। कुछ देर बाद जब उसने पर्स गायब देखा और चालक से पूछा तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि चालक से पर्स लेकर बाईं ओर बैठा युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद रखे थे। अंशु का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उसने चौकी भरवारी में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।