बीच सड़क युवती ने बनाई रील, वायरल

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स पाने की होड़ ने खतरा बढ़ा दिया है। हाल ही में एक युवती ने बेनीराम कटरा में बीच सड़क पर डांस करके वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। इसके चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

बीच सड़क युवती ने बनाई रील, वायरल

युवाओं के बीच रील बनाकर लाइक व कमेंट्स हासिल करने की होड़ मची है। इस दौरान युवक व युवतियां खुद की जान जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के लिए भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। हाल ही में सरायअकिल के बेनीराम कटरा में एक युवती ने बीच सड़क रील बनाई। वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवती बेनीराम कटरा के समीप बीच सड़क पर गाने के साथ डांस कर रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की ‘हिन्दुस्तान’ अखबार पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया की कई साइटों पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। साथ ही व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। इसके बाद पुलिस विभाग सक्रिय हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के इंस्टाग्राम आईडी का डिटेल लेकर अब पुलिस युवती से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। प्रकरण में इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।