Kausambi News: जेल से छूटकर आए अपहरण के आरोपी का आतंक
Kausambi News: एक युवक जो अपहरण के आरोप में जेल गया था, जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका भाई भी इसमें शामिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kausambi News: अपहरण के आरोप में जेल गए एक युवक ने जमानत पर छूटकर आने के बाद ही आतंक मचाने लगा। वह पीड़िता एवं उसके परिजनों को लगातार जानलेवा धमकी दे रहा है। इस करतूत में उसका भाई भी शामिल है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि अगस्त 2025 में पड़ोसी मोहित पुत्र जीता उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था। महीने भर पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है।
पीड़ित के मुताबिक, अब आरोपी आए दिन मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर धमकियां देता है। 29 जुलाई की रात वह अपने भाई रोहित के साथ मिलकर गाली देते हुए धमकी देने लगा। परिवारीजनों से भी अभद्रता की। परेशान होकर पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी टीएन पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


