ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयुवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

सदर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव में एक युवक ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 06 Nov 2018 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव में एक युवक ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैनी निवासी गोरेलाल (25) पुत्र रामसिंह की शादी चार माह पहले बलीपुर गांव की वंदना के साथ हुई थी। वंदना अपने मायके चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वंदना मायके से ससुराल पहुंची। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में तकरार हुई। इसके बाद गोरेलाल ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। गोरेलाल ने गमछे से छत के चुल्ले में फांसी लगाई थी। परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में रोना-पीटना मचा तो लोगों को जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरेलाल मुंबई में रहकर काम करता था। शादी होने के बाद से वह मुंबई नहीं गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें