Kausambi News: रील देख रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: एक युवक, शनि, जो राखी के त्योहार पर अपने गांव आया था, रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर रील देख रहा था। एक मालगाड़ी ने उसे आवाज़ देने के बावजूद नहीं सुना और उसकी मौत हो गई। शनि का परिवार इस घटना से सदमे में है। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।

Kausambi News: रील देख रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत

Kausambi News: बहन को राखी बांधने आए युवक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। ईयरफोन लगाकर डीएफसी लाइन पर चलते हुए रील देखना युवक को महंगा पड़ गया। पीछे से आ रही मालगाड़ी हार्न बजाती रही, लेकिन युवक रील देखने में मस्त रहा। नतीजा मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कोखराज क्षेत्र के बम्हरौली निवासी कमलेश सरोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटों में मझला बेटा शनि (20) मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे शनि गांव के समीप डीएफसी लाइन पर पहुंच गया।

वह कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर चलते हुए रील देख रहा था। इसी दौरान पीछे से मालगाड़ी आ गई। चालक ने कई बार हार्न बजाया। युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मालगाड़ी रफ्तार में थी। युवक रील देखने में इस कदर मस्त था कि वह टस से मस नहीं हुआ। जिसकी वजह से मालगाड़ी उसका रौंदते हुए निकल गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना पर पहुंचे कमलेश ने बेटे का शव देखा तो रुह कांप गई। कोखराज थाना इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में युवक के रेलवे लाइन पर मोबाइल में व्यस्त होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया इसी वजह से वह मालगाड़ी का हार्न नहीं सुन सका और चपेट में आ गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: रील देख रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत