Kausambi News: नलकूप में घुसकर मालिक को पीटा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: दो दिन पहले मंझनपुर में नलकूप मालिक विद्या सागर पर युवकों ने मामूली बात को लेकर हमला किया। आरोपी महाबली और उसके साथियों ने नलकूप में घुसकर पीटा। विद्या सागर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: दो दिन पहले नलकूप में घुसकर मालिक को मामूली बात पर युवकों ने पीट दिया। नलकूप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के चक अहमदीपुर निवासी विद्या सागर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम को अपने नलकूप पर था। इसी दौरान नौबस्ता गांव का महाबली पुत्र भग्गु अपने साथियों के साथ आ गया। गाली-गलौज शुरू की तो उसने विरोध किया और नलकूप में घुसकर उसको पीटने लगा। शोर मचाने पर खेतों में रहे लोग भागकर आए तो खुलेआम धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने महाबली व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


