Kausambi News: तालाब में कटिया डालने के विवाद में युवक को पीटा
Kausambi News: सैय्यद सरावां गांव में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर विवाद में एक दबंग ने एक युवक को पीटा। युवक ने पुलिस थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की शिकायत पर स्थानीय लोग एकत्र हुए थे, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां गांव में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक को जमकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सैय्यद सरावां निवासी बौद्ध कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उसका भतीजा उत्कर्ष घर के सामने स्थित तालाब में कटिया से मछली पकड़ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का दबंग वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से जाने के लिए कहा।
विरोध करने पर दबंग के साथ तीन लोग और आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


