Kausambi News: दलित युवक की पिटाई मामले में पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
Kausambi News: चायल के सैयद सरावां गांव में गालियां देने का विरोध करने पर एक युवक, सुमित, की पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। युवक को गंभीर चोटें आईं। थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। घायल ने सीओ कार्यालय में न्याय की मांग की है।

Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के सैय्यद सरावां गांव में गालियां देने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने युवक की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बुधवार को घायल ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।सैयद सरावां गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम उनका भतीजा उत्कर्ष घर के सामने तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दबंग गाली गलौच कर उसे वहां से भगा दिया।
जब उत्कर्ष ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दबंग अपने परिजनों के साथ मिलकर सुमित पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सुमित को गंभीर चोटें आई। पिटाई के दौरान आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत चरवा थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। बुधवार को घायल ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


