दबंग भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - पिपरी थाने के लोकीपुर गांव में गुरुवार को दबंग भाइयों ने रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दबंग भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा

पिपरी थाने के लोकीपुर गांव में गुरुवार शाम रंजिशन दबंग भाइयों ने साथियों संग मिलकर युवक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रास्ते में रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। लोकीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। पीड़ित के अनुसार पड़ोसियों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी दबंग भाई अपने साथियों के साथ मिले और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में जितेंद्र को काफी चोटें आईं। घटना के बाद घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।