पत्नी को लेने गए दामाद की ससुराल में पिटाई, बाइक भी छीनी
Kausambi News - चायल के गोलकइयापुर में एक युवक को ससुर और साले ने पीटा। युवक अपनी पत्नी को बुलाने गया था, जहां उसकी पत्नी ने अपने पिता पर आरोप लगाए। इस पर ससुर ने गाली-गलौज करते हुए युवक की पिटाई कर दी और उसकी बाइक भी छीन ली। युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है।
चायल, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के गोलकइयापुर मजरा रसूलाबाद कोइलहा गांव में मंगलवार शाम पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की ससुर और साले ने जमकर पिटाई कर दी। हमले में युवक घायल हो गया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी ससुर और साले के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पूरामुफ्ती थाने के इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी आकाश पटेल पुत्र सुरेशचंद्र पटेल खेती करता है। आकाश ने बताया कि वह मंगलवार शाम बाइक से अपनी पत्नी को बुलाने के लिए संदीपन घाट थाने के गोलकइयापुर मजरा रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसकी पत्नी ने अपने पिता से कई आरोप लगाए। इस बात पर ससुर भड़क गया और दामाद से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ससुर ने अपने बेटे के साथ मिलकर आकाश की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी बाइक भी छीन ली गई। पिटाई से उसे काफी चोटें आई हैं। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामला शांत हुआ। इसके बाद घायल युवक ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


