Kausambi News: सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा, कार में तोड़फोड़

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव के निवासी सुनील कुमार सरोज को मंझनपुर वापस आते समय शाहिल मिश्रा ने गलत तरीके से कार चलाने के आरोप में गाली दी और हमले का शिकार बनाया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित और उसके भाई की पिटाई की। पुलिस ने एससी-एसटी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है।

Kausambi News: सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा, कार में तोड़फोड़

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव निवासी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि 11 जुलाई को वह किसी काम से मंझनपुर गया था। लौटते समय बेनीराम कटरा पुलिस चौकी के समीप सरायअकिल के बसुहार निवासी शाहिल मिश्रा ने रोक लिया और गलत तरीके से कार चलाने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगा। आरोपी ने फोन कर तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने साथ रहे उसके भाई अनिल को भी पीटा। कार में तोड़फोड़ की। वीडियो बना रहे साथी अमरनाथ झा व शनिराज वर्मा के साथ भी अभद्रता की।

अमरनाथ झा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी जांच सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।