तमंचा के साथ युवक की फोटो प्रसारित, गिरफ्तार
Kausambi News - सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ फोटो वायरल करने पर निधियावां के युवक गगन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उसे बसावनपुर मोड़ के पास से पकड़ा और उसके पास से छिपा हुआ तमंचा भी बरामद किया। युवक का चालान कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ फोटो वायरल करना कोखराज के निधियावां निवासी युवक को महंगा पड़ गया। एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर पिछले दो दिनों से एक युवक की फोटो वायरल हो रही थी। इसमें युवक तमंचा लहराता हुआ नजर आ रहा था। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसी किसी तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। बहरहाल, फोटो पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने बसावनपुर मोड़ के समीप से निधियावां निवासी गगन तिवारी उर्फ नीलू पुत्र रामनारायण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
उसने कल्यानपुर बस स्टॉप के पीछे नींबू के बाग में तमंचा छिपाकर रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


