नशे में तोड़ी पार्वती की मूर्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कड़ा थाना क्षेत्र के भागु का पुरवा गांव में एक युवक ने नशे की हालत में शनिवार रात मंदिर में घुसकर पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नई मूर्ति स्थापित करवाई।

नशे में तोड़ी पार्वती की मूर्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कड़ा थाना क्षेत्र के भागु का पुरवा गांव में शनिवार की रात नशे की हालत में युवक ने मंदिर में घुसकर पार्वती की मूर्ति खंडित कर दी। जानकारी होने पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। भागु का पुरवा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र सुंदरलाल पर आरोप है कि वह शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही शिव मंदिर पहुंचा। वह नशे की हालत में था। इस दौरान उसने पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। रातोंरात दूसरी मूर्ति स्थापित करवाई गई। पुरोहितों के द्वारा मूर्ति की स्थापना होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ था। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव को इस मामले में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।