शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि आरोपी शिवकुमार ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण

कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात इलाके के महमदपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र बिहारी लाल से हुई। आरोप है कि शिवकुमार ने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद यौन शोषण करना शुरू कर दिया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इससे परेशान पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। साथ ही शनिवार को उसने कोखराज पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिसिया कार्रवाई के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।